Authors : रमेश कुमार यादव
Page Nos : 172-177
Description :
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य जनपद प्रतापगढ़ के वित्तविहीन महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की आत्म प्रभावकारिता तथा उसे प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन करना है। यह शोध कार्य गुणात्मक पद्धति पर आधारित है। उद्देश्यपूर्ण प्रतिचयन विधि से न्यादर्श के लिए 12 शिक्षकों का चयन किया गया। चयनित शिक्षकों से अर्द्ध-संरचित साक्षात्कार के माध्यम से आँकड़े एकत्र किए गए। प्राप्त आँकडों के विषयवस्तु विश्लेषण से छह प्रमुख विषय (थीम) उभर कर सामने आए- संसाधन एवं संरचनात्मक अभाव, व्यावसायिक मान्यता का अभाव, प्रशासनिक दबाव, कार्य स्वायत्तता की कमी, आत्म प्रभावकारिता की वर्तमान स्थिति तथा आर्थिक असुरक्षा। अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि विषय विशेषज्ञता एवं अध्यापन कार्य के मध्य असंगति, तकनीकी एवं शैक्षणिक संसाधनों की कमी, प्रशासनिक दबाव तथा वेतनगत असमानता शिक्षकों की आत्म प्रभावकारिता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। वित्तविहीन महाविद्यालयों में शिक्षकों की आत्म प्रभावकारिता उच्च स्तर की हो इसके लिए संस्थागत सहयोग, नियमित व्यावसायिक प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा न्यायसंगत पारिश्रमिक आवश्यक है।